8 साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में सेना के पूर्व कर्मी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 8 मई (नि.सं.)। 8 साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में एनजेपी पुलिस ने सेना के एक पूर्व कर्मी को गिरफ्तार किया है। यह घटना फूलबाड़ी 1 नंबर इलाके की है। आरोप है कि तीन महीने पहले श्रीनगर कॉलोनी की एक 8 वर्षीय बच्ची बसुंधरा आवास के एक पार्क में खेलने गयी थी। तभी सेना के एक पूर्व कर्मी ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था।


बच्ची ने डर के मारे उस समय परिवार वालों को इसके बारे में कुछ नहीं बताया था। बाद में कुछ स्थानीय बच्चों के अभिभावकों के माध्यम से उक्त बच्ची के परिवार वालों घटना के बारे में पता चला। इसके बाद आज स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर जाकर क्षोभ प्रकट किया।

बाद में घटना की जानकारी मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, बच्ची के परिवार वालों ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *