मछली के जाल में फंसा 9 फुट लंबा अजगर, इलाके में हड़कंप  

जलपाईगुड़ी, 5 जुलाई (नि.सं.)। मछली पकड़ने के दौरान जाल में एक करीब 9 फुट लंबा अजगर फंसने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना जलपाईगुड़ी शहर के नजदीक पातकाटा ग्राम पंचायत क्षेत्र में सामने आई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक जलाशय में मछली पकड़ने के दौरान लोगों ने विशालकाय अजगर को जाल में फंसा हुआ देखा। देखते ही देखते यह खबर फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पर्यावरण कर्मी मौके पर पहुंचे। काफी देर की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित जाल से बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद अजगर को वन विभाग के हवाले कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes