सिलीगुड़ी, 27 नवंबर (नि.सं.)। तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। वहीं, जवान बेटे की मौत की खबर से माता-पिता पूरी तरह टूट चुके है। यह घटना बीते कल जंक्शन ट्रैफिक अंतर्गत मल्लागुड़ी खुदीराम चौक के पास की है। मृतक का नाम राजू राजभर (28) है। वह प्रधान नगर थाना अंतर्गत 46 नंबर वार्ड के टी ऑप्शन रोड इलाके का निवासी था। बताया गया है कि दार्जिलिंग मोड़ में वह फर्नीचर की दुकान में काम करता था।
मृतक के पिता ने बताया कि कल सुबह आखिरी बार 11 बजे बेटे से मुलाकात हुई थी। राजू ने उन्हें बताया था कि वह बाजार करने जा रहा है । इधर, उसकी मां खाना तैयार कर बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रही थी। लेकिन 11:30 बजे के आसपास उन्हें पता चला कि मल्लागुड़ी खुदीराम स्टैचू के पास तेज रफ्तार एक गैर सरकारी स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी। जिसके चलते वह घायल हो गया है और उसे सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में चिकित्सा के लिए ले जाया गया है। बाद में राजू की स्थिति बिगड़ती चले गयी। जिसके बाद उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं, इलाज के दौरान बीते कल रात राजू की मौत हो गयी।
मृतक के पिता ने आगे कहा कि उनका एक बेटी और तीन बेटा है। बेटी और दो बेटो का विवाह हो चुका है। वहीं, राजू उनका छोटा बेटा था। जो उनका जीने का सहारा था। उन्होंने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं किया है। न ही घातक बस को जब्त कर पाई है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण आए दिन प्राइवेट स्कूल के चालकों की लापरवाही का भुगतान साधारण लोगों को करना पर रहा है। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले कोर्ट मोड़ में कुछ महीने पहले स्कूल बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी थी। कुछ दिनों पहले फुलबाड़ी के कैनल मोड़ पर नशे में धूत स्कूल बस चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दिया था। स्थानीय लोगों ने राजू राजभर की मौत के लिए जिम्मेदार चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही स्कूल बस को जब्त करने की मांग की है। साथ ही इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की है।
तेज रफ्तार स्कूल बस की बलि चढ़ा एक युवक, स्थानीय लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार और बेलगाम स्कूल बसों पर लगाम लगाने की मांग

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में हिंदू जागरण मंच के पोस्टरों से मचा हड़कंप
सिलीगुड़ी,11 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा से पहले सिलीगुड़ी में हिंदू जागरण मंच की ओर से लगाए गए कई पोस्टरों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इन पोस्टरों में लोगों से हिंदू दुकानों से पूजा सामग्री खरीदने और बिरयानी भी हिंदू दुकानों से खाने की अपील की गई है। पोस्टरों में देश का पैसा बचाने और धार्मिक परंपराओं की रक्षा…
सिलीगुड़ीबागडोगरा में STF की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी,11 अक्टूबर (नि.सं.)। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए STF की सिलीगुड़ी यूनिट को सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने 991 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम एमडी मक्सेदुल (22) है। वह नक्सलबाड़ी का निवासी बताया गया है। STF से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के…
सिलीगुड़ीयुद्ध और अशांति के बीच शांति का संदेश देगा बाबूपाड़ा बॉयज क्लब, काली पूजा की थीम ‘शांति की तलाश’
सिलीगुड़ी,11 अक्टूबर (नि.सं.)। दुनिया भर में युद्ध और तनाव के माहौल के बीच शांति का संदेश देने के लिए सिलीगुड़ी के बाबूपाड़ा बॉयज क्लब ने इस बार काली पूजा की थीम ‘शांति की तलाश’ रखी है। इस थीम के माध्यम से आयोजक विश्वभर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देना चाहते हैं। हर साल की तरह इस बार भी…
सिलीगुड़ीडकैती की साजिश नाकाम, भक्तिनगर पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 10 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में डकैती की योजना बना रहे दो बदमाशों को भक्तिनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कूचबिहार निवासी राकेश गोस्वामी (24) और सिलीगुड़ी के निवासी सजल घोष (30) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात वार्ड नंबर 43 में कुछ संदिग्ध लोगों के मौजूद होने…
