आग्नेयास्त्रों के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 9 फरवरी (नि.सं.)। एनजेपी पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान फूलबाड़ी के नजदीक मर्डर मोड़ से आग्नेयास्त्रों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मिठून राय है। वह फालाकाटा का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक आग्नेयास्त्र व तीन कारतूस बरामद किये है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि उक्त आग्नेयास्त्रों को क्यों लाया गया था। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश करने के बाद 10 दिनों का रिमांड पर लेने का अपील भी किया जायेगा।

इसके बाद उससे पूछताछ की जायेगी। रविवार को एनजेपी थाना में पत्रकार सम्मेलन कर एसीपी इस्ट सुरिंदर सिंह ने इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error code: 521 Built with ❤︎ by appycodes