आज रात 11 बजकर 16 मिनट पर लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आज रात लगने जा रही है। चंद्र ग्रहण को अशुभ बताया गया है। व्यक्ति को कुछ विशेष सावधानी ग्रहण के दौरान बरतनी पड़ती हैं। यह चंद्र ग्रहण भारत के समय के अनुसार रात को 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और 6 जून की रात 2 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा।


जो करीब सवा तीन घंटे तक रहेगा। खगोलविदों के मुताबिक आज का चंद्र ग्रहण उपछाया होगा, जो रात 12 बजकर 54 मिनट पर अपना अधिकतम प्रभाव दिखाएगा। इसे देश-दुनिया के कई शहरों से देखा जा सकेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार 5 जून को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण लगेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *