आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 9 मई (नि.सं.)। एनजेपी पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम जयंत बर्मन व लिटन सेन है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गत बुधवार को फूलबाड़ी में डकैती के उद्देश्य से करीब 10 से 12 लोग एक जगह पर एकत्रित हुए थे।


गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाया और 5 लोगों कोे गिरफ्तार किया। हालांकि, कई लोग भागने में कामयाब हो गये। इसके बाद घटना की जांच में जुटी पुलिस ने अनुप दास नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

अनुप दास से पूछताछ कर पुलिस ने शुक्रवार रात को जयंत बर्मन व लिटन सेन को गिरफ्तार किया। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *