आठ वर्षीय नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 29 नवंबर (नि.सं.)। आशिघर संगलन माझाबाड़ी इलाके में आठ वर्षीय नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आशिघर चौकी की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम लिटन राय (25 ) बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार गत 27 तारीख आठ वर्षीय नाबालिगा को घर में अकेला पाकर पड़ोसी लिटन राय ने प्रलोभन देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिगा ने देर रात काम से लौटे माता-पिता को इसकी जानकारी दी। बाद में नाबालिगा के माता-पिता और ग्रामीणों ने आशिघर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, आज आरोपी को पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। जबकि नाबालिगा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *