नक्सलबाड़ी,19 अप्रैल (नि.सं.)। अवैध बालू और पत्थरों से लदा ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। साथ ही ट्रैक्टर को चालक को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आज नक्सलबाड़ी पुलिस ने नक्सलबाड़ी के किलाराम संलग्न इलाके में अभियान चलाकर अवैध बालू-पत्थरों से लदा ट्रैक्टर जब्त किया है।
बालू-पत्थर के वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है।