अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने और रिफिलिंग करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

बागडोगरा,23 सितंबर(नि.सं.)। अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने और रिफिलिंग करने के आरोप में इंफोर्समेंट ग्रुप ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि घोषपुकुर रूरल इंफोर्समेंट ग्रुप के अधिकारियों ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी महकमा के घोषपुकुर-मैलानी जोत इलाके में अभियान चलाया और वहां से कुल 26 सिलेंडर बरामद किये।


अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने के आरोप में सूरज प्रसाद साह (36) को गिरफ्तार कर फांसीदेवा थाने को सौंप दिया गया।आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। एनफोर्समेंट ग्रुप के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *