सिलीगुड़ी, 11 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी ईस्टर्न बाईपास के बुराबुड़ी मंदिर के पास एक चार पहिया गाड़ी की टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में चार यात्री समेत राहगीर बाल-बाल बच गए।
गाड़ी चालक के मुताबिक, आशीघर मोड़ से कानकाटा मोड़ की ओर जाने के दौरान अचानक गाड़ी का एक टायर फट गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में गाड़ी में सवार चारों यात्री बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही आशीघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर चौकी ले जाया गया।
वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाड़ी चालक नशे की हालत में था। लोगों के मुताबिक, वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और उसके बाद टायर फटा है। पूरे मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
