राजगंज, 27 अगस्त (नि.सं.)। खड़े डंपर को छोटा मालवाहक वाहन ने जोरदार टक्कर मर दी है। घटना में मालवाहक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए है। दुर्घटना बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे राजगंज के तालमा और सारियाम के बीच घटी है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक डंपर के पीछे छोटा मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार था कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
काफी देर तक केबिन में फंसे चालक को स्थानीय लोगों और राजगंज थाने की पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान सौम्यदीप दास के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में जलपाईगुड़ी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
