अगले साल 7 मार्च से माध्यमिक परीक्षा और 2 अप्रैल से होगी उच्च माध्यमिक परीक्षा

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद ने अगले साल की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के कार्यक्रम का आज घोषणा किया है। 2022 की माध्यमिक परीक्षा 7 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा 16 मार्च तक चलेगी।


वहीं, उच्च माध्यमिक परीक्षा 2 अप्रैल से शुरू होगी। यह 20 अप्रैल तक चलेगी। कोलकाता के विद्यासागर भवन में 2022 के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाएं के दिन की घोषणा की गई है।

माध्यमिक परीक्षा-2022 की समय-सरणी
 


         * 7 मार्च- बंगाली, हिंदी या मातृभाषा
         *8 मार्च- अंग्रेजी
         *9 मार्च- भूगोल
         *11 मार्च- इतिहास
         *12 मार्च – जीवविज्ञान
         *14 मार्च- गणित
         *15 मार्च- भौतिकी
         *16 मार्च- वैकल्पिक विषय

यह पहली बार है जब कोरोना की स्थिति को देखते हुए हाई स्कूल की परीक्षा किसी होम सेंटर पर आयोजित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *