आग्नेयास्त्रों के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 21 फरवरी (नि.सं.)। प्रधान नगर पुलिस ने गुप्त सूत्रों आधार पर अभियान चलाकर आग्नेयास्त्रों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम एस के हबीब है। वह सिक्किम का निवासी है।


गुरूवार रात को प्रधान नगर पुलिस को गुप्त सूत्रों से खबर मिली की एक युवक आग्नेयास्त्र को किसी को बेचने वाला है। इसके बाद प्रधान नगर थाना की सादी पोशाक मेें पुलिस ने सर्किट हाउस के पास मस्जिद मोड़ इलाके में अभियान चलाया और उक्त युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके पास से एक ऑटो मेटिक बंदूक और 5 पीस जिंदा कारतूस बरामद किये है। आज आरोपी सिलीगुड़ी अदालत मेें पेश किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *