फूलबाड़ी, 6 जून (नि.सं.)। सुबह नींद खुलते ही श्रमिकों के होश उड़ गए, टीन की सेड से घिरे घर में सेंधमारी कर चोरों ने 9 मोबाइल फोन उड़ा लिए। यह घटना फूलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत के जोरपाकुड़ी इलाके में हुई, जहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम रह रहे मजदूरों को निशाना बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार, करीब 20 से अधिक श्रमिक काम के सिलसिले में यहां रह रहे थे और पास के एक बड़े टीन की सेड से घिरे घर में एक साथ ठहरे हुए थे। शुक्रवार रात सभी के सो जाने के बाद चोरों ने सेंधमारी कर अंदर घुसकर मोबाइल फोन चुरा लिए।
श्रमिक दीपक उरांव और विश्वजीत बर्मन ने बताया कि रात में कुछ गड़बड़ी का आभास हुआ। सुबह जब मोबाइल तलाशे गए तो कई फोन गायब मिले। बाहर जाकर देखने पर टीन से घिरे घर के निचले हिस्से की मिट्टी निकली हुई है। जिससे यह साफ़ हो गया कि चोर इसी से घर में घुसा था। चोरों ने घर से 9 मोबाइल चोरी की है। सूचना मिलने पर न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
