दिल्ली से सिलीगुड़ी तक 6 घंटे का सफर, बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार

दिल्ली से सिलीगुड़ी तक महज 6 घंटे में पहुंचना अब संभव हो सकेगा, बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम होगा। शनिवार को नबान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच बैठक में यह जानकारी दी गई।

रेल मंत्री ने बताया कि इस साल बजट में घोषित बुलेट ट्रेन परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। राज्य में रुकी हुई कई रेल परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई और इस वर्ष करीब 1 लाख करोड़ रुपये के काम किए जाएंगे।

इसके अलावा, अगले पांच वर्षों में कोलकाता मेट्रो को 60 नई आधुनिक ट्रेनें मिलेंगी। डानकुनी–सूरत मालवाहक कॉरिडोर, 102 ‘अमृत भारत स्टेशन’ के निर्माण, साथ ही फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes