फूलबाड़ी में स्कूटी हादसा, पहाड़ जा रहे दो युवक बाल-बाल बचे  

फूलबाड़ी, 6 जून (नि.सं.)। पहाड़ घूमने जा रहे दो युवकों की स्कूटी हादसे का शिकार हो गया, हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए। हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। शनिवार सुबह सिलीगुड़ी–जलपाईगुड़ी नेशनल हाईवे पर जोटियाकाली मोड़ के पास यह घटना हुई।

जानकारी के अनुसार, मयनागुड़ी निवासी दो युवक स्कूटी से सिलीगुड़ी होते हुए पहाड़ की ओर जा रहे थे।  जोटियाकाली मोड़ के पास अचानक स्कूटी का अगला पहिया फिसल गया और नियंत्रण खो बैठा, जिससे दोनों सड़क किनारे जा गिरे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसी समय पीछे से आ रहे एक बड़े मालवाहक वाहन के नीचे स्कूटी आ गया, जिससे स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दोनों युवक सड़क किनारे गिरने की वजह से उनकी जान बच गई। सूचना मिलते ही फूलबाड़ी हाईवे ट्रैफिक आउटपोस्ट और न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes