खोरीबाड़ी के पाटाराम जोत गांव में तूफान का कहर, कई घर क्षतिग्रस्त  

खोरीबाड़ी, 6 जून (नि.सं.)। खोरीबाड़ी के पाटाराम जोत गांव में भीषण तूफान का कहर, तेज हवा और मूसलाधार बारिश से पूरे इलाके में हालात भयावह हो गए। तूफान में कई पेड़ उखड़ गए और कम से कम 25 घर क्षतिग्रस्त हो गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कहीं पेड़ गिरने से रसोई घर की टिन की छत टूट गई, तो कहीं घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने पूरी रात डर और दहशत में गुजारी। तूफान के कारण 10 से अधिक बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। सुबह से ही राहत और सफाई कार्य जारी है। प्रभावित परिवारों को मदद का आश्वासन दिया गया है, फिलहाल ग्रामीण प्रशासनिक सहायता का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes