आग्नेयास्त्र के साथ दो युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 3 अप्रैल (नि.सं.)। खालपाड़ा आउटपोस्ट चौकी की पुलिस गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर बीती रात अभियान चलाकर झंकार मोड़ से दो युवकों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों युवकों के नाम बिकास राम और अभिषेक कुमार है। ये दोनों बिहार के निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, झंकार मोड़ में दो युवकों को आग्नेयास्त्र के साथ देखे जाने की खबर उसकी टीम को मिली।


इसके बाद उक्त इलाके में अभियान चलाकर बिकास राम और अभिषेक कुमार को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों युवक बिहार से आग्नेयास्त्र लेकर सिलीगुड़ी पहुंचे थे और उसे बेचने के फ़िराक में थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मेट्रोपोलिटन पुलिस शहर में अवैध हथियारों को बरामद करने के लिए सर्च अभियान चला रही है। इसी का नतीजा है कि मेट्रोपोलिटन की थाना को एक के बाद एक सफलताएं हाथ लग रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *