सिलीगुड़ी, 22 अगस्त (नि.सं.)। हिमालयन हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म डेवलपमेंट नेटवर्क के पहल पर सिलीगुड़ी में चौथी द्विवार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जलपाईगुड़ी जिले के सांसद जयंत कुमार राय मौजूद रहे।
इस दौरान संगठन की नई कमेटी का गठन किया गया है। संगठन के अध्यक्ष राज बसु, महासचिव तन्मय गोस्वामी, को-ऑर्डिनेटर मृणांक घोष, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रदीप धानुका और अमित पेरिवाल बनाए गए। वहीं राहुल रस्तोगी को वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। इसके अलावा जयंत मजूमदार को ज्वाइंट सेक्रेटरी और सायंतन बसु को असिस्टेंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में उत्तर बंगाल में पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी संगठन के सदस्यों ने विचार-विमर्श किया।
