अखिल भारतीय तृणमूल महिला कांग्रेस की ओर से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

राजगंज, 8 मार्च (नि.सं.)। अखिल भारतीय तृणमूल महिला कांग्रेस की राजगंज ब्लॉक महिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बेलाकोवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है। आज राजगंज ब्लॉक के शिकारपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत देवी चौधुरानी सभा कक्ष में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में राजगंज के विभिन्न अंचल के महिलाओं ने हिस्सा लिया।


इस संबंध में जलपाईगुड़ी जिला परिषद की सभानेत्री तथा राजगंज ब्लॉक महिला कांग्रेस की सभानेत्री उत्तरा बर्मन ने कहा कि आज राज्य भर में महिला तृणमूल कांग्रेस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर आज राजगंज शाखा की ओर से भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा राय, ब्लॉ शिक्षा कर्मदाक्ष रूपाली दे, शिकारपुर ग्राम पंचायत के प्रधान रंजीता राय, अर्चना राय बर्मन, अनीता राय, रंजना राय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *