अलग – अलग चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 09 दिसंबर (नि.सं.)। प्रधाननगर थाने की पुलिस ने एक अभियान चलाकर अलग – अलग चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की सामग्रियां भी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से प्रधाननगर थाना अंतर्गत इलाके में लगातार चोरी की घटना घट रही थी।

जिसको लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही थी। बीते रात गुप्त सूत्रों से खबर के बाद प्रधाननगर की सफेद पोशाक की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके नाम सूरज छेत्री और सूरज दोर्जी है। इसके बाद दूसरे चोरी के मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिनका नाम गोपाल कर्मकार है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के सामान भी बरामद किये है। आज तीनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobet Built with ❤︎ by appycodes