अलीपुरद्वार जिले के उत्तर दलगांव में नर तेंदुए का शव बरामद

अलीपुरद्वार, 29 अक्टूबर (नि.सं.)। अलीपुरद्वार जिले के उत्तर दलगांव बस्ती इलाके में आज सुबह एक नर तेंदुए का शव बरामद किया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार अन्य दिनों की तरह आज सुबह भी स्थानीय निवासी काम पर गये थे।


उसी दौरान उन्होंने खेत में उक्त मृत तेंदुए का शव पड़ा देखा। इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। खबर मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए का शव बरामद किया। तेंदुए की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *