सिलीगुड़ी में एलपीजी गैस सिलेंडर में निर्धारित मात्रा से कम गैस दिए जाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस 

सिलीगुड़ी, 4 जुलाई (नि.सं.)।  सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 6 स्थित महानंदापाड़ा इलाके में एलपीजी गैस सिलेंडर में निर्धारित मात्रा से कम गैस दिए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, एक घर में गैस सप्लाई वाहन पहुंचने पर सिलेंडर को देखकर परिवार के सदस्यों को संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने डिलीवरी कर्मियों के सामने ही सिलेंडर का वजन कराने की मांग की। वजन करने पर पाया गया कि सिलेंडर में निर्धारित मात्रा से करीब 2 से 3 किलो गैस कम थी।

इसके बाद उन्होंने वाहन में मौजूद अन्य भरे हुए सिलेंडरों की भी जांच करने को कहा। आरोप है कि उनमें से करीब 6 से 7 सिलेंडरों में भी इसी तरह 2 से 3 किलो तक गैस कम पाई गई।

घटना के बाद संबंधित व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी और मामले को सार्वजनिक किया। उनका कहना है कि आम लोग इस तरह की ठगी का शिकार न हों, इसलिए उन्होंने यह मामला सामने लाया है। वर्तमान में एलपीजी गैस की कीमत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यदि उपभोक्ताओं को कम गैस मिले तो यह उनके लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बनता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले वाहन वहां से चला गया। बाद में जांच के लिए पुलिस ने मौके से सिलेंडर अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया गया है कि संबंधित व्यक्ति गैस डिस्ट्रीब्यूटर के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराएंगे। 

वहीं, वाहन चालक के साथ मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि वे सीधे गोदाम से गैस लेकर आते हैं और घर-घर सप्लाई करते हैं। गोदाम में क्या होता है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomholiganbet girişmobilbahisGrandpashabet girişesrar satın alchild pornimajbetimajbet Built with ❤︎ by appycodes