फुलबाड़ी,18 जुलाई (नि.सं.)। तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को फुलबाड़ी के भारत-बांग्लादेश सीमा के जुम्मागछ 18 नंबर बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) निरीक्षण किया। गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। फुलबाड़ी सीमा के जुम्मागछ 18 नंबर बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) पर केंद्रीय गृह मंत्री वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ-साथ कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किये। इधर, जुम्मागछ जाने से पहले फुलबाड़ी इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल बरसाकर और कांसार बजाकर उनका भव्य स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जुम्मागछ बीओपी कार्यक्रम पूरा करने के बाद उत्तरकन्या के लिए हुए निकल गए।
अमित शाह के दौरे को लेकर पूरे इलाके में बड़ी संख्या में बीएसएफ जवानों की तैनाती की गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और सीमा सुरक्षा को और सख्त बनाने के उद्देश्य से इस दौरे को अहम माना जा रहा है।
