डाबग्राम दो नंबर अंचल के भोलानाथ पाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल, अभिभावकों ने जताई नाराज़गी 

सिलीगुड़ी, 8 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के समीप डाबग्राम दो नंबर अंचल के भोलानाथ पाड़ा इलाके में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराज़गी जताई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र के लिए केवल एक छोटा कमरा निर्धारित है, जिसमें खाना बनाया जाता है। उस कमरे में भी बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण कर्मचारियों को अंधेरे में ही खाना बनाना पड़ता है। दूसरी ओर, बच्चों को बाहर बरामदे में बैठाकर पढ़ाया जाता है। बारिश होने पर पानी अंदर घुस जाता है, जिससे बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अभिभावकों का आरोप है कि बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। रसोईघर बेहद छोटा है और रोशनी की कमी के कारण खाना बनाते समय साफ-सफाई बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, बच्चों को नियमित रूप से भोजन नहीं मिलने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, केंद्र को स्थानांतरित करने के लिए एक दूसरी जगह चिन्हित की गई है, लेकिन अब तक वहां शिफ्ट नहीं किया गया है। 

स्थानीय लोगों की मांग है कि केंद्र को किसी सुरक्षित और उपयुक्त स्थान पर जल्द से जल्द स्थानांतरित किया जाए, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके।

वही, केंद्र की एक कर्मचारी ने बताया कि जगह की कमी और बिजली न होने के कारण खाना बनाने में काफी कठिनाई होती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने उन्हें सीधे कोई शिकायत नहीं की है। दूसरी जगह की तलाश की गई, लेकिन अभी तक उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाया है। 

इस संबंध में पंचायत को जानकारी दी गई थी, जहां से केंद्र स्थानांतरित करने की बात कही गई थी। मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया है।

वहीं, इस विषय पर प्रधान ने बताया कि अब तक उन्हें कोई लिखित या मौखिक शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले केंद्र में बिजली कनेक्शन था, लेकिन बिल का भुगतान न होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया। फिलहाल यह मामला संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetbetvolemobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetcasinowontipobetbets10 girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet girişcasibomgrandpashabet girişmatbet girişVDCasinoonwincasibom girişcasibom girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinoromabetcasibomjojobetgrandpashabetmatbetsekabetjojobetbetciosekabetjojobetmarsbahisimajbetgrandpashabetholiganbetholiganbetgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet betcioazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet Built with ❤︎ by appycodes