सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 5 में पार्षद अनिता महतो के नेतृत्व में नशा विरोधी अभियान 

सिलीगुड़ी, 2 जून(नि.सं.)। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 5 में नशा विरोधी अभियान के तहत वार्ड पार्षद अनिता महतो ने सक्रिय भूमिका निभाई। मंगलवार को उन्होंने इलाके के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। इस अभियान में खालपाड़ा चौकी की पुलिस और केंद्रीय बल भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पार्षद ने नशे के कारोबार के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी तरह के नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes