अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन  

खोरीबाड़ी, 3 मार्च (नि.सं)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) खोरीबाड़ी मंडल के तरफ से अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में आज युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन देवनाथ के नेतृत्व में बिजली कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया।


खोरीबाड़ी बिजली विभाग के स्टेशन मैनेजर सुबेंद्र साहा का घेराव कर उनसे अनियमित बिजली आपूर्ति के लिए जवाब मांगा गया। स्टेशन मैनेजर द्वारा उचित आश्वासन के बाद प्रदर्शन को समाप्त किया गया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, भाजयुमो खोरीबाड़ी मंडल अध्यक्ष तापस मांझी, जी एस तरुण सिंह, अजीत सिन्हा, विक्की घोष एवं अन्य मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *