राजगंज, 3 मार्च (नि.सं.)। आमबाड़ी-गाजोलडोबा तीस्ता कैनल में एक छोटी चार पहिया वाहन गिर गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बरामद कर अस्पताल भेजा गया। बताया गया है कि वाहन का चालक सेना का जवान है।
उनका नाम मेजर साकेत रंजन है। वह अपनी निजी वाहन से सिलीगुड़ी से गाजोलडोबा जा रहे थे। तभी शिमुलगुड़ी इलाके में उनकी वाहन अनियंत्रित होकर कैनल में गिर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बरामद कर अस्पताल भेजा। खबर मिलते ही राजगंज के मिलनपल्ली चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से वाहन को उठाकर घटना की जांच शुरू कर दी है।