अनियंत्रित होकर जलाशय में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

राजगंज,16 अक्टूबर (नि.सं.)। अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर सड़क के किनारे जलाशय में पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। यह घटना आज सुबह राजगंज ब्लॉक अंतर्गत के बेलाकोवा-गेटबाजार सड़क के मंतादारी इलाके में घटी है। मृतक का नाम भराणी राय है।

बताया गया है कि आज सुबह भराणी राय ट्रैक्टर लेकर मंतादारी इलाके की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक वाहन को साइट देने के दौरान ट्रैक्टर जलाशय में पलट गया। जिसके चलते चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क संकरी है और उस पर बड़े-बड़े वाहन इस सड़क से आवाजाही करते है। जिसके कारण बार-बार इस तरह के दुर्घटनाएं हो रही है।

लंबे समय से सड़क चौड़ी करने की मांग के बावजूद कुछ नहीं हुआ। दसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही बेलाकोवा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes