अनियंत्रित होकर जलाशय में पलटी लॉरी, चालक घायल

राजगंज,19 अक्टूबर (नि.सं.)। अनियंत्रित होकर मालवाही एक लॉरी सड़क किनारे जलाशय में पलट गई। यह घटना आज सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगंज के करातोआ इलाके में घटी है। इस घटना में लॉरी चालक घायल हो गया।

बताया गया है कि एक लॉरी सिलीगुड़ी से जलपाईगुड़ी की ओर जा रही थी। तभी करातोआ इलाके में एक गाय को बचाने के दौरान उक्त लॉरी अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ कर जलाशय में पलट गई। जिसके चलते लॉरी चालक घायल हो गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चालक को बरामद कर पास के अस्पताल में भेजा गया। राजगंज पुलिस ने लॉरी को बरामद कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes