सिलीगुड़ी में अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थी महिलाओं को सौंपे गए प्रमाण पत्र 

सिलीगुड़ी, 3 जून(नि.सं.)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की घोषणा के अनुसार आज से अन्नपूर्णा योजना के तहत राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में 3,000 रुपये भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बुधवार को सिलीगुड़ी में इस संबंध में एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दार्जिलिंग जिला प्रशासन के की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा के पार्षदों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि चरणबद्ध तरीके से सभी योग्य महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि पहुंचाई जाएगी। प्रशासन का दावा है कि इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और मजबूत होगी। इस अवसर पर सिलीगुड़ी में कई लाभार्थियों को योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes