फांसीदेवा,25 मार्च (नि.सं.)। फांसीदेवा थाने की पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय धोखाधड़ी गिरोह के सरगना मोहम्मद सैदुल के एक और साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद रेजाबुल है। बताया गया है कि फांसीदेवा थाने की पुलिस ने कल सैदुल को लेकर मोहम्मद रेजाबुल के घर पर छापेमारी की थी। पुलिस की आने की भनक लगते ही रेजाबुल फरार हो गया था।
उसके घर की तलाशी लेने पर धोखाधड़ी के कई दस्तावेज बरामद किये गये थे। बाद में रेजाबुल को गिरफ्तार किया। मोहम्मद रेजाबुल व मोहम्मद सैदुल को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।