अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आदिवासी जनजाती के महिलाओं के लिए कार्यक्रमों का आयोजन

फांसीदेवा,8 मार्च (नि.सं.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल इंडिया ट्राइबल सोशियो रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर की ओर से फांसीदेवा के मुनि चा बागान में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिलीगुड़ी महकाम परिषद की उपाध्यक्ष रोमा रेशमी एक्का उपस्थित थी।


आज आदिवासी महिलाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए है। इस संबंध में सिलीगुड़ी महकाम परिषद की उपाध्यक्ष रोमा रेशमी एक्का ने कहा कि सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।

आज महिलाएं दुनिया के दरबार में सिर ऊंचा करके काम कर रही हैं, लेकिन कई जगहों पर आज भी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। उन्होंने संदेश दिया कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए और महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में आकर काम करना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *