अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

फांसीदेवा, 14 जनवरी (नि.सं.)। एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना फांसीदेवा के घोषपुकुर चर्चमोड़ संलग्न 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी है। आज सुबह घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर चाय बागान के नाले में जा घुसा।


इस घटना में वाहन चालक घायल हो गया। घायल चालक का नाम अनमोल एक्का है। घटना के बाद घायल चालक को बरामद कर सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भेजा गया। सूचना मिलने पर बागडोगरा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से वाहन को बरामद किया। बागडोगरा पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *