अनियंत्रित होेकर पलटा बोल्डर लदा डंपर

सिलीगुड़ी,11 अप्रैल (नि.सं.)। सोमवार को बागडोगरा के गोसाईपुर एशियन हाईवे टू रोड पर अनियंत्रित होेकर बोल्डर से लदी एक डंपर अचानक पलट गया। जिसके कारण करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से ठप हो गई।

दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही बागडोगरा थाना एवं बागडोगरा ट्रैफिक गार्ड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए प्रशासन की ओर से रिकवरी वैन मंगवा कर डंपर को अपने कब्जे में लेकर थाने में ले गई। इस घटना पर डंपर के चालक राजीव ने बताया कि वह बालासन के ताराबाड़ी नदी से अपने डंपर मे बोल्डर लादकर खोरीबाड़ी के चक्करमारी के लिए रवाना हुआ था।

बागडोगरा गोसाईपुर एशियन हाईवे 2 पहुंचते ही डंपर का पहला चक्का फटने से डंपर अनियंत्रित होेकर सड़क के बीचो बीच लगी डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। हालांकि, सड़क दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बागडोगरा थाना पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes