‘अपराजिता’ बिल को कानून में बदलने की मांग में राजगंज महिला तृणमूल कांग्रेस ने निकाली रैली

राजगंज,30नवंबर (नि.सं.)। महिला सुरक्षा पर राज्य विधानसभा द्वारा पारित ‘अपराजिता’ विधेयक को कानून में बदलने की मांग में राजगंज महिला तृणमूल कांग्रेस ने एक रैली निकाली है। आज राजगंज महिला तृणमूल कांग्रेस ने राजगंज के स्कूलपाड़ा से उक्त रैली निकाली जो पोस्ट ऑफिस में जाकर संपन्न हुई। इस रैली में कई कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रैली के साथ एक योगदान सभा भी आयोजन किया गया। इस योगादान सभा के माध्यम से 57 परिवार सीपीएम और भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।


इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस के राजगंज ब्लॉक अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी ने कहा किराज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चार सितंबर को विधानसभा में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए अपराजिता विधेयक पारित किया है। इस बिल को कानून बनाने के लिए लोकसभा में भेजा गया था,लेकिन केंद्र सरकार की अनिच्छा के कारण यह बिल अभी तक कानून नहीं बन पाया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस बिल को कानून में तब्दील करने की मांग में आज एक रैली निकाली गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *