अपहरण के मामले में एक और युवक गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,9 जून (नि.सं.)। दोस्ती की आड़ में अपहरण के मामले में एक और युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम माणिक बर्मन है। वह खोरीबाड़ी के वारीश जोत का रहने वाला है। मनी बर्मन को 3 जून को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


खोरीबाड़ी पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान एक अन्य युवक का नाम सामने आया। इसके बाद अभियान चलाकर माणिक बर्मन को गिरफ्तार किया गया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि 1 जून को मृत्युंजय अधिकारी को उसके दोस्त मनी बर्मन ने फोन कर कूचबिहार से बुलाया था। इसके बाद मनी मृत्युंजय के साथ गायब हो गया। बाद में मनी ने मृत्युंजय के परिवार को फोन किया और उसकी रिहाई के लिये रूपये की मांग की।


जिसके बाद मृत्युंजय के परिवार ने थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने मनि को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने माणिक को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *