असम से बिहार में होने वाली शराब तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,1 जून (नि.सं.)। बागडोगरा थाने की पुलिस ने असम से बिहार में होने वाली शराब तस्करी की योजना को विफल करते हुए भारी मात्रा शराब से लदी एक ट्रक को जब्त किया है। वहीं, ट्रक के चालक और सह चालक को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रियाजुल हक (22) और समशूल हक (32) है। दोनों असम के निवासी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज सुबह गुप्त सूचना पर बागडोगरा थाने की पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के मुनी बड़ागछ इलाके में अभियान चलाकर असम से बिहार जाने वाली एक मालवाही ट्रक को रोक कर तलाशी ली।इस दौरान पुलिस को ट्रक के अंदर बनी एक गुप्त चेंबर मिली।

जिसे खोलने के बाद उसके अंदर से भारी मात्रा शराब बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ट्रक से 54 कार्टून शराब बरामद हुई है। जिसकी संख्या 1704 है। वहीं, बरामद शराब करीब लाखों रूपए के आस पास है। बागडोगरा थाने की पुलिस दोनों आरोपियों को रविवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes