अशोक भट्टाचार्य ने अपने वार्ड में किया चुनाव प्रचार

सिलीगुड़ी, 31 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त मोर्चा के वामपंथी उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य ने अपने वार्ड में चुनाव प्रचार किया। वह आज 6 नंबर वार्ड में सीपीएम के जिला सचिव जिबेस सरकार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर चुनाव प्रचार किया।


इस दौरान निवासियों ने फूलों की वर्षा करके अशोक भट्टाचार्य का स्वागत किया। अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्हें उम्मीद है कि सिलीगुड़ी के लोग उन्हें वोट देकर भारी मतों से जीत दिलायेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *