अशोक भट्टाचार्य अब नहीं लड़ेंगे चुनाव

सिलीगुड़ी, 6 मई (नि.सं.)। अशोक भट्टाचार्य अब चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्हें 2021 के विधानसभा चुनाव में सिलीगुड़ी में तीसरा स्थान मिला है। इसके बाद वह थोड़ा निराश हो गये है। लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि वह किसी अन्य चुनाव में खड़े नहीं होंगे।


नगर निगम चुनाव सामने है। वह नगर निगम चुनाव भी नहीं खड़े होंगे। वह चुनाव परिणामों के दिन रविवार को मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए थे। साथ ही उन्होंने किसी से अच्छे से बात भी नहीं की।

उन्होंने आज अनिल विश्वास भवन में कहा कि वह पार्टी में नॉन-प्लेइंग कप्तान के रूप में काम करेंगे। फिलहाल उनका काम कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना और उनका मनोबल बढ़ाना है। हार की वजह की समीक्षा की जा रही है। वह खुद विभिन्न बूथों पर जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा अब वह किसी भी चुनाव में खड़े नहीं हैं और नगर निगम चुनाव में कोई नया चेहरा दिखाई देगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *