अशोक भट्टाचार्य ने विधायक विकास कोष से नगर निगम को प्रदान की दो पानी की टैंक

सिलीगुड़ी, 10 अक्टूबर (नि.सं.)। प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने विधायक विकास कोष से सिलीगुड़ी नगर निगम को दो पानी की टैंक प्रदान की है। बताया गया है कि नगर निगम में पर्याप्त पानी की टंकियां न होने के कारण शहरवासी विभिन्न सामाजिक कार्यों में उचित जल परिसेवा से वंचित थे।


अशोक भट्टाचार्य ने शहरवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने विधायक कोष से कुल 5 लाख रुपये की लागत से दो और पानी की टैंक सिलीगुड़ी नगर निगम में प्रदान किया है। पहले विधायक कोष से रूपये खर्च कर सिलीगुड़ी नगर निगम को कई पानी की टैंक प्रदान की थी। इस बार दो और पानी की टैंक प्रदान की गयी है।

वर्तमान में नगर निगम में 23 पानी की टैंक हैं।विधायक तथा प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम में पर्याप्त पानी की टैंक है, लेकिन इसे निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के लिए वाहनों की कमी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भी आने वालों दिनों में ध्यान दिया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *