अशोक भट्टाचार्य ने सिलीगुड़ी नगर निगम के 24 नंबर वार्ड में किया चुनाव प्रचार

सिलीगुड़ी, 18 मार्च (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव सामने है। चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक पार्टी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं, संयुक्त मोर्चा के वामपंथी उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य सिलीगुड़ी केंद्र में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।आज अशोक भट्टाचार्य पैदल चल कर चुनाव प्रचार किया।


इस दौरान उनके साथ पार्टी के नेता और कार्यकर्ता थे।आज उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम के 24 नंबर वार्ड के प्रांतिक पल्ली में चुनाव प्रचार किया। प्रचार के दौरान उन्होंने भाजपा का आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह की 3 सभा जनसमागम न होने के कारण रद्द करनी पड़ी।आने वाले दिनों में तृणमूल कांग्रेस की तरह भाजपा भी इस राज्य में टूट जाएगी।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *