अशोक भट्टाचार्य ने सिलीगुड़ी के विभिन्न वार्डों का लिया जायजा

सिलीगुड़ी, 17 जनवरी (नि.सं.)। जनसंपर्क बढ़ाने के लिये सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक मंडली के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य ने सिलीगुड़ी के विभिन्न वार्ड जायजा लिया। बताया गया है कि आज उन्होंने कई वार्डों का दौरा किया और निवासियों से बातचीत भी की।


बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि निवासियों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया है। उनके पास विभिन्न शिकायतें हैं।उन्होंने कहा कि लोगों की सभी समस्याओं को हल करना अभी संभव नहीं है, लेकिन मैं जितना संभव हो उतना उन्हें हल करने की कोशिश करूंगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *