अशोक भट्टाचार्य के घर में लगा मिला भाजपा का झंडा! गौतम देव की टिप्पणी के बाद सियासी घमासान शुरू  

सिलीगुड़ी, 3 अप्रैल(नि.सं.)। सिलीगुड़ी के पूर्व विधायक और सीपीएम के वरिष्ठ नेता अशोक भट्टाचार्य के घर पर भाजपा का झंडा लगा मिलने से राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। 
हालांकि बुधवार को मामले की जानकारी होने पर अशोक भट्टाचार्य ने भाजपा का झंडा हटा दिया। इधर, सोशल मीडिया पर इस फोटो को पोस्ट कर सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने कमेंट कर लिखा कि सीपीएम और भाजपा के बीच गुप्त समझौता है। 
जिसके बाद, अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि मेयर की यह टिप्पणी विकृत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मैं इसकी शिकायत करूंगा। 
उधर, सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष ने कहा कि मामले को देख रहा हूं। इस विषय को लेकर सिलीगुड़ी के मेयर ने जो टिप्पणी की है, वह नहीं करनी चाहिए थी। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *