पारिवारिक विवाद के चलते भाई की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी हिरासत में 

सिलीगुड़ी, 18 मई (नि.सं.)। पारिवारिक विवाद के चलते भाई की पत्नी पर धारदार हथियार से हमले का आरोप एक व्यक्ति पर लगा है। सोमवार रात इस घटना से सिलीगुड़ी के रवींद्रनगर इलाके में सनसनी फैल गई।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से परिवार में विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी गुस्से में आकर अपने भाई की पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *