सिलीगुड़ी के हातियाडांगा में दुस्साहसिक चोरी से दहशत

सिलीगुड़ी, 16 मई(नि.सं.)। सिलीगुड़ी के आशीघर चौकी क्षेत्र के हातियाडांगा इलाके में एक बार फिर दुस्साहसिक चोरी की घटना से हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, घर के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के सोने के गहने और कुछ नकद लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही आशीघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोग दहशत में हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *