अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में महिला सहित दो गिरफ्तार

 सिलीगुड़ी, 8 फरवरी (नि.सं.)। भक्ति नगर थाना की पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब जब्त किया है। वहीं, इस मामले में महिला सहित दो गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले भक्ति नगर थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने खोलाचंद्र फाफरी इलाके में अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने सुशीला छेत्री नामक एक महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला के पास से पुलिस को 76 बोतल शराब बरामद किया है। वहीं, दूसरी तरफ सालुगाड़ा पाइपलाइन इलाके मे अभियान चलाकर पुलिस ने सेवग चिंगजोंग शेरपा को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस को 178 बोतल शराब बरामद किया। मिली जानकती के अनुसार गिरफ्तार सेवग चिंगजोंग शेरपा सिक्किम से शराब लाकर सिलीगुड़ी के कई इलाकों मे अवैध तरीके से बेचा करता था। आरोपी के पास से पुलिस ने एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *