सिलीगुड़ी, 27मई (नि.सं.)। लॉकडाउन के बीच सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के सभी थानों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रधान नगर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पहली गिरफ्तारी वार्ड नंबर 46 के असम रेल गेट से रमेश गजमेर की हुई है। वहीं, दूसरी गिरफ्तारी वार्ड नंबर 45 के राम कृष्णा पल्ली से धर्मराज उराव की हुई है। दोनों आरोपियों के पास भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।