सिलीगुड़ी, 3 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन की भक्ति नगर थाना की पुलिस ने अवैध रूप से शराब की कारोबार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम उत्तम कुमार है। वह प्रमोद नगर इलाके का निवासी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तम कुमार लंबे समय से प्रमोद नगर इलाके में गैर कानूनी रूप से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था। जिसकी खबर पुलिस को मिलने के बाद भक्ति नगर थाना की पुलिस ने बीती रात एक अभियान चलाकर आरोपी उत्तम कुमार को गैर कानूनी तरीके से शराब बिक्री करने के आरोप में मामला गिरफ्तार कर लिया। अभियान के दौरान पुलिस को भारी मात्रा देशी शराब बरामद हुई है। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में किया किया गया है।