अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

राजगंज,12 दिसंबर (नि.सं.)। आमबाड़ी चौकी की पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मनमोहन मंडल (24) और चंदन सरकार(24) हैं।


पुलिस सूत्रों के अनुसार आमबाड़ी के गोकुलभिटा इलाके का एक युवक पिछले कुछ समय से अवैध रूप से शराब बेच रहा था। गुप्त सूत्रों से इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार रात को उक्त इलाके में अभियान चलाकर देशी-विदेशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसका चार पहिया वाहन भी जब्त किया है।

वहीं, बीती रात को पुलिस ने फांड़ाबाड़ी इलाके में अभियान चलाकर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह भक्तिनगर इलाके के रंजीत मोड़ का निवासी बताया गया है। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *